प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और शनिवार को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री एक मार्च को लगभग 11 बजे झारखंड के सिंदरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह राज्य में 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह करीब तीन बजे पश्चिम बंगाल के हुगली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अगले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री लगभग 10:30 बजे पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर पहुंचेंगे, जहां वे 15,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसी दिन दोपहर ढाई बजे वह बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार के बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और देश भर में लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपये की कई तेल और गैस क्षेत्र की परियोजनाओं और बिहार में 13,400 रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm