झारखंड में कांग्रेस की एकमात्र लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया. गीता पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी हैं और सिंहभूम सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं. मधु कोड़ा के बीजेपी में जाने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का कहना है कि उन्हें पहले से ही इसका अनुमान था कि ऐसा कुछ होने वाला है.गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़ने से कितना प्रभाव पड़ेगा? इस सवाल पर गुलाम अहमद मीर ने कहा, ''कोई छोटा-मोटा बूथ वर्कर भी जाता है तो उसकी जगह भरने में दिक्कत होती है. इस तरह के लोग (गीता कोड़ा) गए हैं तो निश्चित तौर पर नुकसान तो होता ही है लेकिन हमको इसका अनुमान पहले से था. पांच-छह महीने से चल रहा था क्यों गए और कैसे इस्तीफा दिया गया. देश से छुपा हुआ नहीं है. उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम में देखा गया है. इससे केंद्र में मौजूद सत्तारूढ़ पार्टी की हताशा दिखती है. साफ जाहिर होता है कि वह खुद को लोकसभा चुनाव में अपने कार्यों के आधार पर फिर से चुनने के लायक नहीं समझती. इसलिए लेफ्ट-राइट, लोकसभा या विधानसभा है जहां हो रहा है, ऐसा कर रही है. वह अपना वजूद खो चुके हैं.'' गुलाम अहमद मीर गुरुवार को रांची पहुंचे थे और उन्होंने कांग्रेस के विधायक दल के साथ बैठक भी की. बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की. इसके अलावा उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ भी अलग से बैठक की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातें कीं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm