बिहार सरकार ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी।ब्रजेश मेहरोत्रा 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया था। उसके बाद ब्रजेश मेहरोत्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।अधिसूचना के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी चैतन्य प्रसाद को अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रसाद अगले आदेश तक अध्यक्ष-सह-सदस्य, राजस्व पर्षद और अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। यह अधिसूचना चार मार्च से प्रभावी होगी।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm