अगर आप विधवा हैं और फिर से नई जिंदगी बसाने, नये जीवन साथी के साथ घर बसाने की सोच रही हैं तो झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार आपके साथ है. दरअसल देश में ये पहली ऐसी योजना है जिसे झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने शुरू किया है. इसका नाम राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना दिया गया है. इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपया प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.मतलब जो महिलाएं अपने जीवन साथी का साथ छुटने के बाद से समाज में अकेली हैं, लाचार हैं और वो फिर से नई शुरुआत करना चाहती हैं. वैसी तमाम विधवा महिलाओं को राज्य सरकार पुनर्विवाह करने पर आर्थिक सहयोग करेगी. 6 मार्च को CM चंपाई सोरेन रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में राज्य के 7 विधवा महिलाओं को इसका लाभ देते हुए इस योजना की शुरुआत करेंगे.महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया है. इस योजना का उद्देश्य राज्य की विधवा पेंशन भुगतान हेतु राज्य सरकार के व्यय भार को कम करने में भी मदद मिलेगी. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ खास शर्त भी रखी है. जिसमे लाभार्थी का झारखंड निवासी होना अनिवार्य है.वहीं लाभार्थी की आयु विवाह योग्य होना चाहिए. सरकारी नौकरी, पेंशन, आयकर दाताओं को इससे अलग रखा गया है. लाभार्थी को दिवंगत पति का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा. इसके साथ ही पुनर्विवाह निबंधन प्रमाण पत्र देना भी अनिवार्य होगा. पुनर्विवाह की तिथि से 1 वर्ष के अंदर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देना होगा .
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm