प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनसे कथित तौर पर जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि रांची और राज्य के कुछ अन्य शहरों में लगभग 17-18 परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हजारीबाग से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आ गई हैं. कांग्रेस विधायक के खिलाफ ईडी के रांची जोनल ऑफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की गई थी. इस शिकायत के आधार पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी ने पुलिस से उनके खिलाफ दर्ज सारी एफआईआर की जानकारी मांगी थी, जिसके बाद अंबा प्रसाद के घर अहले सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय की 10 से 12 सदस्यीय टीम ने दस्तक दी. हजारीबाग के हुरहुरु स्थित विधायक अंबा प्रसाद के घर ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है. यहां उनके विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है. साथ ही साथ प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है. बता दें कि विधायक अंबा प्रसाद के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र साव के कानी बाजार स्थित घर में भी ईडी की आठ सदस्य टीम सुबह से ही रेड कर रही है. वहीं, विधायक अंबा प्रसाद के चाचा और मामा के घर भी परिवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm