बिहार में एक जेल में कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या की
बिहार के वैशाली जिले की एक जेल में मंगलवार को एक कैदी ने दूसरे कैदी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह घटना मंगलवार दोपहर जेल परिसर में हुई। जेल प्रशासन के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब दोनों कैदी किसी काम में व्यस्त थे।" जेल अधिकारियों के मुताबिक कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी मामूली बात पर हाथापाई हो गई, इसके बाद आरोपी ने हत्या के एक मामले में विचाराधीन कैदी अशोक कुमार पर किसी तेजधार वस्तु से हमला कर दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm