गर्मी के आते ही बिहार में आग की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मंगलवार (2 अप्रैल) को प्रदेश के कई जिलों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा में एक चिंगारी ने 50 बीघा गेंहू की फसल को जलाकर राख कर दिया. तो वहीं मुजफ्फरपुर के एक गांव भीषण आग लगने से 2 दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए. इस घटना में कई मवेशियों के जलने की भी खबर है. नालंदा में लगी आग के लिए लोग बिजली विभाग को दोषी ठहरा रहे हैं. लोगों का कहना है कि बिजली के जर्जर तारों से निकली चिंगारी से ही किसानों की फसल जल गई. घटना गिरियक प्रखंड के काली बीघा गांव की है. जहां दर्जनों किसानों के मेहनत पर बिजली के जर्जर तार से निकली चिंगारी ने पानी फेर दिया. बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए, जिससे शार्ट सर्किट होने से लगी आग ने 50 बीघा फसल को चपेट में ले लिया. इस अग्निकांड में 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले किसानों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. दमकल की गाड़ियों ने आग की लपटों को शांत किया. इस घटना के बाद किसानों में बिजली विभाग के विरुद्ध आक्रोश भी देखा जा रहा है. पीड़ित किसानों का रो-रो कर बुरा हाल है. किसानों ने राज्य सरकार से मुआवजे की मांग की है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm