लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के आरा ग्राम में बुधवार की देर शाम एक सीसीएल कर्मी एवं उसके दो बच्चों का शव एक तालाब से बरामद हुआ. अज्ञात अपराधियों द्वारा तीनों को शव को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल सहित तालाब में फेंका हुआ पाया गया. जिससे इलाके में सनसनी मच गई. वहीं इस हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई है.घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते रविवार को शाम 4 बजे सीसीएल कर्मी विनोद उरांव 30 वर्ष पिता कर्मा उरांव, अपने पुत्र अंकित उरांव 12 वर्ष, पुत्री प्रिया कुमारी 7वर्ष ग्राम आरा थाना बालूमाथ निवासी को लेकर मैक्लुस्कीगंज स्थित एक स्कूल में दाखिला दिलाने गया था. जब विनोद उरांव से दो दिनों तक परिजनों का कोई बातचीत नहीं हुआ. तब जाकर परिजनों ने बुधवार को अपने घर के आसपास इलाके में खोजबीन शुरू किया. जहां आरा ग्राम के तिलैया टांड में विनोद उरांव का हेलमेट तालाब के पास फेंका हुआ पाया. जिसके बाद तालाब के अंदर ढूंढने पर तीनों का शव मोटरसाइकिल में रस्सी से बांधकर पड़ा हुआ पाया.जिसके बाद पूरे मामले की सूचना बालूमाथ पुलिस को दी गई. तब मिलने के बाद पुलिस ने शव को तालाब से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रम उपाध्याय ने बताया की तीनों लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. अभी घटना की जांच की जा रही है. बता दें कि सीसीएल कर्मी विनोद उरांव को मगध कोलियरी में जमीन के बदले नौकरी मिली थी वह तीन वर्ष से खलारी में सीसीएल की ड्यूटी करता था. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm