राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड और असम में छापेमारी के बाद नक्सली संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' के एक सशस्त्र सदस्य को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया कि एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार को झारखंड और असम में दो-दो स्थानों पर छापेमारी की और तलाशी ली। एनआईए के बयान के मुताबिक छापेमारी के दौरान झारखंड के खूंटी जिले से बिनोद मुंडा उर्फ सुक्खवा को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी नक्सली समूह पीएलएफआई का सशस्त्र सदस्य है और वह झारखंड में पीएलएफआई से जुड़े चार मामलों में वांछित था।एनआईए की जांच के अनुसार, नक्सली गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के प्रयासों के तहत पीएलएफआई सदस्य और कैडर झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, रेलवे ठेकेदारों और कारोबारियों से जबरन वसूली में शामिल हैं। जांच एजेंसी की टीम ने तलाशी के दौरान दो वॉकी-टॉकी, पांच मोबाइल फोन, सिम कार्ड और 11,000 रुपये नकद, पीएलएफआई से संबंधित दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से तीन लाख रुपये नकद, हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये थे।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm