बिहार के बेतिया में आग लगने की घटना में छह घर जलकर राख हो गए और एक बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना बगहा पुलिस जिला के सेमरा थाना के रमवलिया गांव की है। जहां शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। इस घटना में बच्चे के मरने का पता तब चला, जब आग का मलबा हटाने के दौरान बच्चे का जला हुआ शरीर मिला। मृतक की पहचान भागीरथी यादव के बेटे आर्यन कुमार (6) के रूप में की गई है।जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात से ही बच्चे की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में एक चौकी के नीचे छिपा था, जो आग में जिंदा जल गया। फिलहाल बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि भागीरथी यादव के घर के बगल में रखे खरपतवार में अचानक आग लग गई। खरपतवार में लगी आग को देखकर आर्यन घर में छिपने चला गया होगा। तभी देखते ही देखते आग ने उसी के घर को अपनी चपेट में ले लिया और आर्यन की उसी में जलकर मौत हो गई। जबकि आग लगने के बाद घर के सभी लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए। इस दौरान छह लोगों के घर जल कर राख हो गए।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm