C है, जहां स्कूली बस में लगी आग से पांच बच्चे झुलसकर गंभीर रूप से घायल है. जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. जबकि बस पूरी तरह जल का स्वाहा हो गई है. वहीं अन्य बच्चों को सकुशल बस से निकाल लिया गया. घटना जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत दाढीबाड़ी गांव के समीप की है. बताया जा रहा की सहजीतपुर थाना अंतर्गत कोल्हुआ गांव स्थित “न्यू गुरुकुल शिक्षा निकेतन” का बस बच्चों को छोड़ने के लिए बनियापुर जा रहा था.
उसी बीच दाढीबाड़ी गांव के समीप अचानक बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस जलने लगा. तब स्थानीय लोगों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकला गया. वहीं बस चालक फरार बताया जा रहा है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे पांच बच्चों को बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.
पांच बच्चे झुलसकर है घायल
स्कूली बस में लगी आग से झुलसे बच्चों में निखिल कुमार, आशीष कुमार, अंकिता कुमारी, गुंजन कुमारी, आशू कुमार शामिल है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की तरफ से काफी बड़ी लापरवाही बताई गई है
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm