भोजपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब मामला राजा मला गढ़नी थाना क्षेत्र के गढ़ानी बाजार से सामने आया है, जहां मिठाई दुकानदार के नाश्ते का पैसा मांगने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटना को लेकर पूरे बाजार में सनसनी मच गई। लोग फ़ायरिंग की आवाज सुनकर इधर-उधर भागने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गड़हनी थाना के गड़हनीबाजार पर एक दुकान में दो युवक नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे। दुकानदार ने उनने पैसे मांगते हुए टोकन कटा लेने की बात। इस पर उन लोगों ने दुकानदार को देख लेने की धमकी दी और वहां से चले गए। घटना के 2 घंटे बाद उक्त दोनों युवक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दुकानदार बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना में दुकान के शीशे चकनाचूर हो गए।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm