मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधी को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार :
भारत-नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला कुख्यात अपराधी बबलू पासवान दो दिन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने हरैया ओपी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए रक्सौल थाना में आवेदन दिया था कि उसके पति को हरैया प्रभारी ने बुलाया उसके बाद से गायब है। जिसके बाद एसपी कांतेश मिश्रा ने रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा था, उस मामले का खुलासा हो गया है। बबलू कही गायब नहीं हुआ था, बल्कि उसे नेपाल पुलिस ने परसा जिला के बीरगंज चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया था, इस बात की पुष्टि नेपाल के परसा जिला के एसपी कुमोध ढूंगेल ने लिया है।परसा एसपी ने बताया कि मादक पदार्थ का माफिया बबलू पासवान को काठमांडू के गोथातर कांड का मुख्य आरोपी था, जिसकी नेपाल पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इसी क्रम में चेक पोस्ट पर जांच चल रही थी, तभी बबलू पुलिस को देख भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उस पर फायरिंग की, इस दौरान बबलू को एक गोली दाएं पाव में लगी है। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए नारायणी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल और मादक पदार्थ बरामद हुआ है।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm