Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


अर्धनिर्मित मकान में मिला व्यवसायी का शव :

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:11 pm

अर्धनिर्मित मकान में मिला व्यवसायी का शव :
खूंटी के मुरहू में व्यवसायी की हत्या की बात सामने आ रही है. जो कि मुरहू बस्ती निवासी एक व्यवसायी दीपक भगत की लाश गोड़ाटोली पेट्रोल पंप के पीछे एक अर्धनिर्मित मकान में शनिवार शाम को लटकते हुए देखा गया. उसके बाद मुरहू में सनसनी फैल गयी. दीपक के शव का सिर पर कटा हुआ था जबकि उसकी सारा शरीर फूला हुआ था और काला पड़ गया है. दीपक शुक्रवार सुबह से ही घर से गायब था. किसी के द्वारा उसके शव के लटके होने की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. शव का आज अंत्यपरीक्षण कराया जाएगा. वहीं पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।वहीं लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का भाई राजू भगत बुलाया गया. जिसने शव की पहचान की. वहीं इसके शव बरामद व पहचान किए जाने और स्थिति को देखने के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है. वहीं घटना की जानकारी शनिवार शाम को पता चलते ही पूरे मुरहू में सनसनी फैल गयी. लोगों में दहशत पैदा कर दिया. शव में कहीं कहीं खरोंच और खून निकलता हुआ पाया गया. वहीं परिवार द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.मृतक के भाई राजू भगत ने बताया कि उसके भाई की हत्या हुई है और ये हत्या उन लोगों ने किया है जिन्होंने सूद में पहले पैसा दिए थे और धमकी दे रहे थे. शव से खून बह रहा था और शव पर चोट के निशान हैं.मृतक का शरीर फूला हुआ है. इसे देखने से पता चलता है कि भाई की निश्चित ही हत्या हुई है. भाई दीपक बाजार हाट करके तीन बच्चों के साथ पूरा परिवार का पालन पोषण करता था. जिसके गायब होने के बाद गोड़ाटोली पेट्रोल पंप पीछे अधूरे मकान के अंदर उसका शव मिला है.