Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


क्या प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री से दूरी बना रहे हैं या नीतीश पलटी मारने वाले हैं: कांग्रेस

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 11:33 am


कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार में जनसभा की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक मंच पर आने से कतरा रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री से दूरी बना ली है या फिर नीतीश एक बार फिर पलटी मारने वाले हैं? रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की अररिया की सभा का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ ‘‘भाजपा के नए-पुराने सहयोगी नीतीश कुमार आज अररिया में प्रधानमंत्री की रैली में नहीं हैं। वह 16 अप्रैल को गया और पूर्णिया में भी प्रधानमंत्री की दोनों रैलियों में नहीं थे। जब कांग्रेस और राजद के अनुरोध पर नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में बिहार के जाति आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए, तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन पर ‘‘देश को जाति के नाम पर विभाजित करने’’ का आरोप लगाया था।’’