झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच KG से 8वीं तक के स्कूल बंद :
भिभावकों के लिए खुशखबरी. झारखंड में दिनों दिन बढ़ती गर्मी और लू के बीच छोटे बच्चों को राहत दी गई है. बच्चे बीमार न पड़ें इसलिए राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) एवं सभी निजी विद्यालयों में केजी से लेकर कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगी. गुमला में भी 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी. हालांकि, आवासीय विद्यालय पूर्व की भांति संचालित रहेंगे.
आदेशानुसार, 9वीं व उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 से लेकर 11.30 बजे तक संचालित होंगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद, अन्य बाहरी गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी. यह आदेश दिनांक 30 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू रहेगा. इस दौरान सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की छुट्टी नहीं रहेगी. ये सभी प्रतिदिन स्कूल की निर्धारित अवधि में विद्यालय आकर कार्य करेंगे.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm