पूर्व सांसद ने नीतीश कुमार को कह दी बड़ी बात :
गया के अतरी विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है। जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार खिजरसराय पहुंचे। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट से जहानाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से राजनीतिक क्षरण हो रहा है। गैरजिम्मेवार लोगों को पार्टी टिकट दे देती है जो सामाजिक सरोकार के लोग नहीं है तो ऐसे में सांसद और विधानमंडल का क्या महत्व है। हमारा विरोध नीतीश कुमार से नहीं है बल्कि उनके नीतियों से है। हमने 12 साल तक अपनी जवानी को नीतीश कुमार को सीएम बनाने में लगा दी। हम लड़ाई लड़ रहे थे चारा घोटाला का और जब नीतीश कुमार जब सत्ता में आए तो सृजन घोटाला हो गया।र्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि आम गरीब लोग नहीं जानते हैं। दूसरे राज्यों की अपेक्षा किसानों को कम मुआवजा मिल रहा है। ऐसे कई चुनौतियां थी इसके कारण हमने नीतीश के सामने घुटने नहीं टेका है। कई प्रयोग हमने किया है।कुछ लोग कहते है पार्टी बदल लेते है पद छोड़ देते हैं। हमने सत्ता के लिए नही सत्ता जब बौड़ाती है तो पार्टी को लात मारकर नई पार्टी का निर्माण करते है। सत्ता के लिए तो नीतीश कुमार बदलते हैं हमने कभी सत्ता के लिए नहीं बदला है अगर सत्ता के लिए बदलती तो हम नीतीश कुमार के नाक का बाल थे। बिहार में हमारे इशारे पर सरकार और मंत्री बनती थी। लेकिन, इनको जब चाटुकारों ने घेर लिया तो हमे यह प्रयोग करना पड़ा। जब संकट के समय में चिराग पासवान के साथ खड़ा थे। चिराग पासवान ने घुटना टेक दिया। नवादा या जहानाबाद सीट से समझौता नहीं होने की बात कहा था। लेकिन न नवादा मिला और न जहानाबाद।
पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि न मंगलसूत्र, न मछली का मुद्दा है मेरे पास जनहित का मुद्दा है। मैं सनातनी हूं लेकिन सेक्युलरिज्म का भी बहुत बड़ा समर्थक हूं। जाति और धर्म के मुद्दे से ऊपर उठकर हमने काम किया है। हमारे कार्यकाल में अतरी विधानसभा को 400 करोड़ नीति आयोग से मिला था। पहले यहां पेपर पर रोड बनता था। मैं काम करता हूं न मैं मंगलसूत्र में फंसा हूं और न गैर डेटेड कोई शादी कर रहा हो, कोई मछली खा रहा हो तो मैं उस पर राजनीत नहीं करता हूं। सनातनी हूं प्रोगेसिव हूं। राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारना चाहता हूं ताकि जनता को कुछ खुशी मिलें।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm