गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा, जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त :
. झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र झरी पुल घाघरा कॉलेज के समीप आईआरबी जवानों से भरी बस असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं करीब दस जवान घायल हो गए हैं. मृतक जवान की पहचान विकास भगत के रूप में की गई है. सभी आईआरबी के जवान हैं जो गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे. इसी दौरान बस असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.इस बाबत बताया जाता है कि शिखर ट्रेवल्स नामक बस जो कि जीटी रोड़ डुमरी की तरफ से बगोदर आ रही थी. तभी बस का चालक एक बाइक को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर डिवाइडर में चढ़ गयी और बस का टायर फटने से सीधे सड़क पर जाकर पलट गयी. इस घटना में बस में सवार एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बस में सवार 12 जवान घायल हो गए. इस घटना में बस में सवार एक पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गयी. वंही बस में सवार 12 जवान घायल हो गए.इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और घायल जवानों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों और बगोदर पुलिस के सहयोग से बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. जहा घायलो में चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल जवानों को रांची रिम्स भेजने की तैयरी है. अन्य मामूली रूप से घायल जवानों का इलाज बगोदर अस्पताल में किया जा रहा है

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm