Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


वोटिंग के अगले दिन बिहार में अंधाधुंध फायरिंग, चार को लगी गोलियां :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th May 2024, 12:12 pm

वोटिंग के अगले दिन बिहार में अंधाधुंध फायरिंग, चार को लगी गोलियां :
मधेपुरा के ग्वालपाड़ा बाजार में बुधवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब पौने 9 बजे हुई। मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा निवासी सियाराम गुप्ता (75) के रूप में हुई है। मधेपुरा में 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान था और उसके अगले दिन सुरक्षाबलों की वापसी के बाद यह घटना हुई है। चुनाव आमतौर पर शांत रहा, लेकिन माना जा रहा है कि इस घटना का चुनाव से कहीं-न-कहीं जुड़ाव है। यह मतदान को लेकर गुस्सा है या मनमानी से की गई फायरिंग, पुलिस अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।जनता मेडिकल दुकान के मालिक और घटना के समय वहां मौजूद अशोक कुमार साह ने बताया कि बुधवार की रात करीब पौने 9 बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश बिहारीगंज की तरफ से उनके दुकान के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने लगभग 10 राउंड फायरिंग की। उन्होंने नीचे दुकान के काउंटर में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उनके दुकान के स्टाफ रोहित ने डर से भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश आगे बढ़ गए और घर के आगे खाना खाकर टहल रहे सियाराम गुप्ता को कंधा के नीचे सीने के ऊपर गोली मार दी। फिर कुछ दूर आगे बढ़ने पर भूजा दुकानदार रामप्रवेश ठाकुर को दाएं बांह में गोली मार दी। अंधाधुंध फायरिंग होने से बाजार में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।घायलों में ग्वालपाड़ा वार्ड छह निवासी रामप्रवेश ठाकुर (26) और रोहित मुखिया (28) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी घायलों को ग्वालपाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही सियाराम गुप्ता की मौत हो गई थी। रामप्रवेश ठाकुर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं रोहित मुखिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।