कुख्यात अपराधी को एके-47 मामले में आजीवन कारावास :
मोतिहारी के कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा उसे विभिन्न धाराओं में बयालीस हजार रूपए अर्थ दंड की सजा भी मिली है। अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि अर्थ दंड नहीं देने पर अपराधी कुणाल सिंह को अतिरिक्त सजा काटनी होगी।कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह पर 17 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के जिला में योगदान लेने के महज 75 दिन के अंदर ही कुणाल सिंह के घर पर फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर AK 47, विदेशी पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन और 20 से अधिक वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसपी ने जानकारी देते हुए कहा था कि इस मामले में अपराधी कुणाल सिंह पर स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा और महज 14 माह में ही उसे सजा सुना दी गई। 7 मई को अदालत ने तमाम गवाह एवं सबूतों के आधार पर कुणाल सिंह को दोषी करार दिया था, और 8 मई को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।पिपरा कोठी थाना के कुड़िया बंगरी निवासी अशर्फी सिंह का पुत्र कुणाल कुमार सिंह एक साधारण परिवार का रहने वाला था। गलत सम्पर्क में आने के बाद कुणाल सिंह ने सबसे पहले एक मई 2015 को मुखिया बीरेंद्र ठाकुर की गोली मार कर हत्या कर चर्चे में आया था। उसके बाद 16 जनवरी 2017 को मुखिया मालती देवी के पुत्र राजकपूर की गोली मार कर हत्या कर दी। उस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। उसके बाद 27 मार्च 2017 को मोतिहारी जेल से भाग कर 11 मई को बेतिया जेल में पेशी के दौरान उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी बबलू दूबे की कोर्ट परिसर में गोलियों से भून दिया था।कुणाल सिंह के गिरफ्तारी को लेकर मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने बड़ी रणनीति बनाई थी। एसपी को सूचना मिली की कुनाल के पास AK- 47 जैसा अत्याधुनिक हथियार है वह बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बड़ी रणनीति बनाई और 15 मार्च 2023 को उसके घर पर फिल्मी स्टाइल में छापेमारीकर उसे स्वचालित हथियार के साथ दबोचा था।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm