झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का सबसे बड़ा सरगना आज जेल में है. झारखंड सरकार के सभी मंत्री जेल जाएंगे. ईडी की जांच और मेरे अलावा बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा पर रेड करने की विपक्ष मांग कर रहा है.बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने आगे कहा, ''राज्य सरकार और पुलिस जब चाहे मेरे देवघर आवास पर रेड कर सकती है. मैं देवघर आवास में रहूं या ना रहूं. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने के बाद आज भ्रष्टाचारियों का काला धन बाहर आ रहा है. 2014 के पहले ऐसा नहीं होता था.''
पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार (16 मई) को 6 दिनों के लिए केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने आलम के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी थी. आलम के वकील किशलय प्रसाद ने कहा कि मंत्री की 6 दिन की रिमांड शुक्रवार से शुरू होगी. प्रसाद ने कहा, ''आज, वह न्यायिक हिरासत में हैं.झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आलम के खिलाफ कोई विशिष्ट आरोप नहीं हैं. ईडी न तो किसी ऐसे शख्स के नाम का खुलासा किया, जिसने पैसे लिये हैं और न ही क्राइम किसने किया, इसका जिक्र है. मंत्री इसमें सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं. नकदी किसी जहांगीर के पास से बरामद हुई है और उसका आलमगीर आलम से कोई लेना-देना नहीं है. आलम को ईडी ने बुधवार को 6 घंटे की पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने मंगलवार को भी आलम से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और उनके बयान दर्ज किए थे.आलमगीर आलम झारखंड विधानसभा में पाकुड़ सीट से विधायक है. ईडी ने 6 मई को आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के फ्लैट पर छापा मारा था और जहांगीर के नाम पर एक फ्लैट से कुल 32.2 करोड़ रुपये बरामद किए थे. इस मामले में कुल 37.5 करोड़ रुपये की जब्ती की गई थी.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm