पटना आ रहे पीएम मोदी को रोहिणी आचार्य ने चाय पर बुलाया :
लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। 12 मई को पीएम नरेंद्र मोदी फिर से बिहार आ रहे। पटना में रोड शो करेंगे। 13 मई को पीएम छपरा (सारण लोकसभा सीट) में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगेंगे। पीएम के इस कार्यक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है।रोहिणी ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं तो पहले ही बोली हूं कि अंकल जी (पीएम) मढ़ौरा में आइए। चाचा-भतीजी मिलकर चाय पीएंगे। सारण में मिठास घोलेंगे। हमलोग बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि कब लोगों को 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, विशेष राज्य का दर्जा कब दे रहे हैं? मेरे भाइयों को 15-15 लाख रुपये कब दे रहे हैं? यहां पर कब एम्स खोला जाएगा?रोहिणी ने कहा कि अंकल मेरे लिए भी आकर थोड़ा रोड शो कर लिया कीजिए। मैं तो आपको चाय पर चर्चा लिए न्यौता दे रही हूं। मैं भी एक बेटी हूं। उन्हें मेरे लिए भी एक रोड शो करना चाहिए। आपकी ही पार्टी के लोगों ने कहा था कि रोहिणी आचार्य आदर्श बेटी है। झारखंड के निशिकांत दूबे ने कहा था कि भगवान रोहिणी आचार्य जैसी आदर्श बेटी दे। मैं तो अपने भगवान से लड़ता हूं कि मुझे रोहिणी जैसी बेटी क्यों नहीं दिया। राजीव प्रताप रुडी पर तंज कसते हुए रोहिणी ने कहा कि आपलोग बेटा को तो देख लिए। पिछले 10 साल में उन्होंने क्या किया? केंद्रीय मंत्री के पद से उन्हें क्यों हटाया गया? जरा यह भी बताकर जाएं। यह बातें रोहिणी ने सारण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm