झारखंड में हेमंत सोरेन के बाद सोरेन परिवार में ऐसा क्या था जिसके चलते कल्पना मुर्मू सोरेन को राजनीतिक में आने के लिए विवश होना पड़ा. कल्पना ने इसको लेकर झारखंड के लोगों के नाम नाम भावुक लेटर लिखा है.। इस लेटर को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में कल्पना ने जहां राजनीति को अपनी मजबूरी बताया वहीं हेमंत सोरेन के झारखंड के लिए योगदान को याद किया और अपने लिये ताकत व ऊर्जा का स्रोत बताया. इस पत्र में कल्पना ने केंद्र सरकार को तानाशाह करार दिया और अपनी नई पारी में भी बेहतर करने की उम्मीद जताई.कल्पना सोरेन ने लिखा है, राजनीति, दल, सरकार सब आपकी (हेमंत सोरेन) की जिम्मेदारी रही. मैं घर, बच्चे, आदरणीय बाबा, मां और परिवार के देखभाल में खुश थी. ना मुझे कभी राजनीति में आने को शौक था, ना ही मैंने कभी सोचा था कि मुझे यह करना है, पर तानाशाहों ने 31 जनवरी को हमारी जिंदगी बदल दी. आपके साथ ही मेरी आत्मा को भी चारदीवारी में कैद कर लिया.कल्पना सोरेन ने आगे लिखा, आज जब जनता से मुझे एक नई पारी की शुरुआत का आशीर्वाद मिल रहा है तो आपकी कमी सबसे ज्यादा खल रही है. एक नई पारी के रूप में शुरुआत पर मैं इतना ही कह सकती हूं कि मैं आपके संघर्ष और अपने झारखंड परिवार के सुख-दुख में सदैव मजबूती से खड़ी रहूंगी. झारखंड झुकेगा नहीं, INDIA रुकेगा नहीं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm