झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के निवर्तमान सांसद जयंत सिन्हा ने पार्टी की तरफ से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है. उन्होंने दो पन्नों की चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसमें उन्होंने कहा है कि वो पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. साथ ही जयंत सिन्हा ने वोट नहीं करने के आरोपों पर कहा कि उन्होंने पोस्टल बैलट से वोट किया था.जयंत सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा, "बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बातचीत को मैं बताना चाहता हूं. मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से काफी समय पहले ही मैंने सक्रिय चुनावी दायित्वों में भाग न लेने का फैसला लिया था, जिससे मैं वैश्विक जलवायु परिवर्तन से उभरे मुद्दों पर काम कर सकूं. इस फैसले का एलान मैंने एक सोसल मीडिया पर किया था."बीजेपी सांसद ने आगे लिखा, "इसके साथ ही मैं पार्टी के साथ काम करता रहूंगा. मुझे पिछले 10 सालों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का मौका मिला. इसके आलावा मुझे पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व की ओर से दिए गए कई जिम्मेदारियों को पूरा करने का मौका मिला. इसके लिए मैंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है."
श्री आदित्य साहू जी द्वारा 20 मई, 2024 को भेजे गए पत्र के संबंध में मेरी प्रतिक्रिया।
जयंत सिन्हा ने लिखा, "मैंने जब चुनाव में भाग न लेने की घोषणा की तो उसके बाद हजारीबाग लोकसभा के हजारों मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया आई. कई लोग दिल्ली में मुझसे मिलने आए और कहा कि मैं अपने फैसले पर विचार करूं. साथ ही लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी जारी रखूं. यह कठिन समय था, जिसमें लोगों की जनभावनाएं थी, लेकिन मैंने राजनीतिक मर्यादा और संयम बनाए रखा."
बीजेपी नेता ने अपने जवाब में लिखा, "पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया. मैंने 8 मार्च 2024 को उन्हें बधाई दी, जो मेरे स्पष्ट समर्थन का ही सबूत था. यह सब सोशल मीडिया पर है, जो पार्टी के फैसले के प्रति मेरे समर्थन को भी दिखाता है. इस बीच अगर पार्टी चाहती थी कि मैं चुनावी गतिविधियों में भाग लूं, तो आप मुझसे संपर्क कर सकते थे. हालांकि, 2 मार्च 2024 को मेरी घोषणा के बाद झारखंड के किसी भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी या सांसद/विधायक ने मुझसे संपर्क नहीं किया."
जयंत सिन्हा ने आगे कहा, "मुझे किसी भी पार्टी कार्यक्रम, रैली या संगठनात्मक बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया. यदि बाबूलाल मरांडी जी मुझे कार्यक्रमों में शामिल करना चाहते थे, तो वो निश्चित रूप से मुझे आमंत्रित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. 29 अप्रैल 2024 की शाम को मेरे दिल्ली में रहने के दौरान मनीष जायसवाल की ओर से मुझे उनके नामाकन रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया. देर से सूचित करने के कारण मेरे लिए 1 मई 2024 की सुबह तक हजारीबाग पहुंचना संभव नहीं था."
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm