बिहार के नालंदा में सोमवार को सड़क हादसे में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। मामला करायपरसुराय थाना क्षेत्र के चंद्रकुरा मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निश्चलगंज निवासी दिवंगत सत्येंद्र चौधरी के बेटे राजीव चौधरी (32) के रूप में की गई है।मृतक के परिजन ने बताया कि हर दिन की तरह राजीव चौधरी अपनी बाइक से पटना के फतुहा स्थित बंधन बैंक में काम के लिए जा रहे थे। इसी बीच हिलसा फतुहा मुख्य मार्ग के चंद्रकुरा के पास सड़क हादसा हो गया। इस घटना में राजीव चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।कयास लगाया जा रहा है कि दो बाइक की टक्कर के बाद राजीव चौधरी सड़क की ओर गिर पड़े। इसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें कुचल कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां शव को देख चीख पुकार मच गई। चंद्रकुरा मोड़ के पास सड़क का टर्निंग पॉइंट है। जहां अक्सर दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहतर न रहने की वजह से हादसे होते रहते हैं।
करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर जाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई है। घटनास्थल से दो बाइक बरामद की गई हैं, एक बाइक बैंक कर्मी की है। वहीं, दूसरी बाइक की पहचान वाहन नंबर प्लेट के आधार पर की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm