Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

News Pratyaksh

सीएम डॉ. यादव बोले- हमें कांग्रेस और सोरेन की लंका जलाकर झारखंड में रामराज्य लाना :

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Nov 2024, 06:40 pm
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड की गढ़वा विधानसभा के रामकंदा, चिनिया बाजार एवं चतरा जिले की सिमरिया विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद अभी हाल ही में हमने पहली दीवाली मनाई है और देव दीवाली आ रही है। लेकिन रामराज्य अभी नहीं आया। झारखंड में रामराज्य की स्थापना के लिए हमें कांग्रेस और सोरेन की लंका को जलाना होगा। इस भ्रष्ट, बेईमान और निकम्मी सरकार को रवाना करना होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। क्या आप सभी इसके लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज का सम्मान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और हमारी संस्कृति की रक्षा में भगवान बिरसा मुंडा का अविस्मरणीय योगदान है, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए कभी सोचा भी नहीं।मुख्यमंत्री कहा कि झारखंड में विधानसभा का जो चुनाव हो रहा है, यह चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है। झारखंड की जनता यह तय करेगी कि इस धर्म युद्ध में किसकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में सनातन धर्म और हमारी संस्कृति के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। आप अपने घर के आसपास देखिए, कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए आकर बस गए हैं। कांग्रेस और सोरेन जैसे लोग इन घुसपैठियों को वोटों के लालच में सहयोग दे रहे हैं। ये घुसपैठिए आपकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, आपकी बहन-बेटियों का अपहरण कर उनकी इज्जत लूटना चाहते हैं। इन्होंने ऐसी हालत बना दी है कि यह रांची को भी करांची बना देंगे। डॉ. यादव ने कहा कि जब पाकिस्तान बना था, तब वहां हिंदुओं की आबादी 20 प्रतिशत थी, लेकिन आज वहां क्या हालत है? ये लोग आपके लिए भी वैसी ही स्थिति पैदा करना चाहते हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के रूप में रोहिंग्या मुसलमानों को झारखंड में बसाया जा रहा है और वहां हिंदुओं तथा आदिवासियों की आबादी कम होती जा रही है। डॉ. यादव ने कहा कि अभी हमने देखा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों पर किस तरह से हमला किया गया था। हमने कभी किसी के धर्मस्थल पर आक्रमण नहीं किया, लेकिन ये लोग हमारी चोटी, बेटी और मंदिर की पूजा के विरोधी हैं। इसलिए यह चुनाव हमारी जमीन, हमारी बहन-बेटियों और हमारे सनातन धर्म के सम्मान को बचाने का चुनाव है।
 
Categories
Follow us
Most Popular
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म