Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार में बिजली कंपनी का 10 दिनों से खराब चल रहा स्मार्ट मीटर एप का सर्वर ठीक हो गया है

News Pratyaksh | Updated : Sat 09th Nov 2024, 04:04 pm
बिहार में बिजली कंपनी का 10 दिनों से खराब चल रहा स्मार्ट मीटर एप का सर्वर ठीक हो गया है. बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप पर अब रिचार्ज की सुविधा फिर से शुरू हो गई है. लिहाजा अब स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता इस एप के जरिए रिचार्ज करने के साथ ही अपनी बिजली खपत के बैलेंस को भी देख सकते हैं. अब अगर आपने समय रहते इसे रिचार्ज नहीं किया, तो आपकी बिजली कट सकती हैं. इसको लेकर सूचना जारी कर दिया गया है.रिचार्ज खत्म होने के बाद जिन बिजली उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में चला गया है, कंपनी ने उनसे तुरंत रिचार्ज करने की अपील की है. रिचार्ज नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन सोमवार से काटा जाएगा. बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट मीटर का सर्वर ठीक हो चुका है. जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में जा चुका है उनकी बिजली रविवार तक छुट्टी होने के कारण नहीं कटेगी. सोमवार से बैलेंस में माइनस में जाने वाले वाले उपभोक्ताओं की बिजली कट सकती है. बिजली कंपनी ने वैसे उपभोक्ताओं को सहूलियत भी दी है, जिनका बैलेंस 50 हजार से अधिक हो जाएगा, वो एक बार में जमा नहीं कर पाएंगे, तो किस्त में जमा कर सकेंगे. विद्युत कार्यपालक अभियंता को इसके लिए स्वीकृत किया गया है.इस समस्या को ध्यान में रखते हुए वितरण कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक रिचार्ज माध्यमों की व्यवस्था की. उपभोक्ताओं के लिए सुविधा एप और वेबसाइट www. sbpdcl. co. in / www.nbpdcl. co. in एवं बिजली विभाग के अधिकृत काउंटर के माध्यम से अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज की सुविधा दी गई थी. तकनीकी समस्या के समाधान तक किसी भी उपभोक्ता की विद्युत आपूर्ति बैलेंस समाप्त होने पर भी बाधित नहीं की जा रही थी.