तालाब में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत :
बिहार के शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकरामा गांव स्थित तालाब में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. मृतक की पहचान जानकी यादव की 6 वर्षीय बेटी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस गांव पहुंचकर मृत बालिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.इस संबंध में मृत बालिका के पिता जानकी यादव ने बताया कि घटना के समय वे खेत में काम कर रहे थे. उसी समय उनकी बेटी खेलने के दौरान घर के बगल में अवस्थित पानी से भरे तालाब के पास चली गई. तालाब के तटबंध पर अचानक पाव फिसल जाने के कारण वह तालाब में जा गिरी. जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद बेटी का शव तालाब से बरामद किया गया. मृत बच्ची तीन भाई-बहनों में अकेली बहन थी.स्थानीय थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस बालिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में स्थानीय थाना में एक यूडी केस अंकित करने की कार्रवाई की जा रही है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm