पुल के पास उत्पाद विभाग की पुलिस और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त झड़प :
बक्सर जिले के देवल पुल के पास बुधवार को उत्पाद विभाग की पुलिस और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार यूपी से बिहार आ रहे थे और जब उन्हें जांच के लिए रोका गया तो वह भड़क गए और पुलिस से उलझने लगे।पुलिस ने बताया कि बाइक सवार जब जांच के लिए रोके गए तो उन्होंने खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए जांच से बचने की कोशिश की। इस दौरान उनका व्यवहार आक्रामक हो गया और पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ने के बाद बाइक सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इससे कुछ पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में तनाव फैलने पर पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। साथ ही, स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। घटना के बाद पुलिस ने सात अज्ञात लोगों और शेष मुनि चौधरी, चंदन चौधरी और छोटू चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm