थाने में दरोगा जी गटक रहे थे शराब, टेबल पर चखने की भी सजावट :
जहानाबाद जिले के सिकरिया थाने से एक दारोगा का थाने के बैरक में शराब का सेवन करते हुए फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल फोटो में एक दरोगा थाने के बैरक में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके सामने टेबल पर शराब भरी ग्लास और चखना रखा है।फोटो में दिख रहे सब-इंस्पेक्टर की पहचान फकीरा प्रसाद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सिकरिया थाने में तैनात हैं। इस थाने को हाल ही में ओपी से थाने का दर्जा मिला है। इससे पहले उनकी तैनाती विशुनगंज थाने में थी।फोटो कब और कैसे बना, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इसके वायरल होने से जिले के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि वायरल फोटो की जांच की जा रही है। अगर फोटो में दिख रहे सब-इंस्पेक्टर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि कुछ ही दिन पूर्व जहानाबाद के उत्पाद विभाग एवं शराब तस्कर के ऑडियो वायरल हुए थे, जिसमें पैसे की लेन देन एवं शराब बेचने का मामला उजागर हुआ था। अब तक उसकी जांच चल ही रही थी कि यह दूसरा मामला जिले के पुलिस अधिकारी का आया है।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm