विधवा मां ने अपनी बेटी की बदचलनी पर रोक लगाने का करने लगी प्रयास :
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के हरसिद्धि में एक घर के अंदर से आ रही बदबू के बाद अगल बगल के ग्रामीणों ने मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात को फोन कर घर के अंदर कुछ अनहोनी होने की सूचना दी. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद एसपी ने अरेराज के तेजतर्रार एसडीपीओ रंजन कुमार को घटनास्थल पर भेजा. मौका पर जब पुलिस पहुंची तो दरवाजे पर ताला बंद था. अगल बगल के लोगों ने बताया कि घर मे विधवा मां और उसकी बेटी रहती थी. बेटी गायब है और मां का पता नहीं. घर के अंदर कुछ अनहोनी होने की आशंका को भांप कर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया, तो अंदर खून से लथपथ विधवा मां का शव जमीन पर पड़ा था, एक उजला चप्पल के साथ बगल में कुल्हाड़ी भी मैजूद थी. घटनास्थल के मुआयना के दौरान खाना भी पुलिस को दिखाई दिया. मौके वारदात का मुआयना करने के बाद पुलिस को इतना तो समझ में आ गया था कि हत्या खाना खाने के दौरान की गई है. अब पुलिस के सामने यह उलझन थी कि उजला मर्द का चप्पल कही हत्यारे की तो नहीं? इसी दौरान हत्या की खबर सुनकर विधवा मां का बेटा पंजाब से लौटकर घर पहुंचा और पुलिस को बताया कि उजला चप्पल उसी की है. साथ में भाई ने यह भी बताया कि उसकी बहन से मां की अक्सर झगड़ा होती थी. भाई से उसकी बहन की बात सुनने के बाद पुलिस का ध्यान फरार हुई बहन सोनी की तरफ गया.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm