500 का नकली नोट तो नहीं! बिहार के बाजार में फेक करेंसी सर्कुलेट :
बिहार के बाजार में 500 का जाली नोट सर्कुलेट हुआ है. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध सभी रेंज के आईजी, डीआईजी समेत सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. मुख्यालय ने जाली नोट का सैंपल सार्वजनिक किया है, जिसमें पांच सौ के जाली नोट के पीछे रिजर्व में E की जगह A लिखा हुआ है, जबकि असली नोट में रिजर्व में E लिखा हुआ है. इससे 500 के असली और नकली नोट को चेक किया जा सकता है.पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी पत्र में जाली नोट के धंधे को रोकने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन कैंपेन चलाने को लिखा गया है. जानकारी के अनुसार, स्पेशल ब्रांच की आसूचना और सुरक्षा प्रभाग को नकली नोट सर्कुलेट होने की जानकारी मिली है.विभाग को जानकारी मिली है कि तस्कर 500 रुपए के जाली नोट बाजार में खपा रहे हैं. नोट को बहुत बारीकी से बनाया गया है. हालांकि, नकली नोट का करोबार करने वालों ने एक चूक कर दी है. बाजार में जो जाली करेंसी आए हैं, उनमें Reserve Bank of India की Resarve Bank of India छाप दिया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm