चोर गिरोह ने सोना बेचने के नाम पर 3 लाख 65 हजार रुपये नगद लिए थे :
दरभंगा जिले के सोनकी थाना की पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के रहने वाले 8 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 9.5 किलो नकली सोने, 200 ग्राम चांदी के नकली जेवर और एक लाख 15 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर के मानोवड़ा थाने के अवधूतनगर निवासी शंकर राठौड़, यूपी के मेरठ जिले के टीपीनगर थाना अंतर्गत मलियाना निवासी हीरालाल, आगरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बोदला निवासी प्रेम कुमार, इसी गांव के जग्गू सोलंकी की पत्नी देवकी सोलंकी, मध्य प्रदेश के भोपाल के गांधीनगर निवासी राहुल, दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी लक्ष्मण एवं उसकी पत्नी अटारी देवी तथा रोहिणी सेक्टर 20 निवासी शंकर लाल की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी से पूछताछ करने में लगी है। बताया जाता है कि यह चोर गिरोह की बड़ी टीम है जो गांव घर मे घूम घूम कर कांच से बने मन्दिर और तरह तरह डिजाइनों में बने सामानों को लेकर बेचा करते हैं। इस दौरान घरों में महिलाओं को अकेला देखकर सोने के जेवरातों की सफाई करने भरोसा देते थे और मौक से असली सोने के आभूषण को नकली सोने के आभूषण से बदल दिया करते थे। इसी क्रम इस चोर गिरोह ने सोनकी बाजार स्थित एक कपड़ा व्यवसायी राजेश दास के दुकान पर दो पुरुष और एक महिला पांच जनवरी को यूपी नम्बर की बाइक से आये थे। इनलोगों ने सोना बेचने के नाम पर 3 लाख 15 हजार रुपये नगद लिए थे। इसके बाद जब व्यवसायी ने उक्त सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला तो कपड़ा व्यवसायी के होश उड़ गए। तब जाकर पीड़ित व्यवसायी ने सोनकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm