पलामू, चंद्रशेखर सिंह-पलामू जिले के छतरपुर-जपला रोड पर खेंद्रा गांव के समीप दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी:इसमें बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल (छतरपुर) में करने के बाद इन्हें एमएमसीएच (मेदिनीनगर) रेफर कर दिया गया.दोनों बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होने के बाद दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलने पर सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बाइक को जब्त कर लिया, वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया.एक बाइक पर मंदेया निवासी शरीफुल अंसारी (पिता-कय़ामुदिन अंसारी) और मुनकेरी गांव के टोला अलीपुर निवासी मुबारक अंसारी (पिता-उमर रसूल अंसारी) सवार होकर छतरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान खेंद्रा खुर्द निवासी धीरज कुमार उर्फ अनीस (पिता-रामलाल चंद्रवंशी) और छोटू कुमार (पिता-रामदास भुइयां) मकर संक्रांति पर लगने वाले टूंई पहाड़ी मेले से एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे दोनों बाइक के चालक शरीफुल अंसारी और धीरज कुमार उर्फ अनीस की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि छोटू कुमार और मुबारक अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm