बिहार में शादी करके बुरा फंसा हरियाणा का युवक :
हरियाणा में खेती-किसानी करने वाले एक युवक के ऊपर भारी मुसीबत आ पड़ी है. बिहार में शादी करना उसे इस तरह महंगा पड़ेगा कि उसे दर-दर भटकना पड़ेगा, ये उसने सोचा भी नहीं होगा. पुलिस के पास मदद मांग रहे युवक ने बताया कि बिहार में उसकी नयी नवेली दुल्हन उसके पास से छीन ली गयी है. पैसे भी छीन लिए और भगा दिया गया. वहीं अब बिहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसे लेकर सुपौल के जदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है.इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पीड़ित युवक हंसराज हरियाणा के हिसार अंतर्गत जुगलान गांव का रहने वाला है. इस गांव के कई पुरुषों की शादी बिहार समेत दूसरे राज्यों में हुई है. हंसराज के बड़े भाई कुलदीप ने पूरे मामले को लेकर बताया कि उनके गांव की सरपंच भी बिहार की हैं. यहां के कई पुरुषों ने बिहार की युवतियों से शादी की और खुशी से घर-परिवार चला रहे हैं. बताया कि सुपौल के जदिया गांव के एक व्यक्ति ने उससे कहा कि उसकी एक रिश्तेदारी में लड़की है जो 22 साल की है, उससे हंसराज की शादी करवा देंगे जिसपर हंसराज का बड़ा भाई कुलदीप राजी हो गया. उसने लड़की की मां के इलाज के लिए 7000 रुपए भी लिए थे.पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद लड़की वाले हमें कार से एक अनजान जगह पर ले गए और मारपीट करके हमसे नकद पैसे और मोबाइल छीन लिए.उन लोगों ने दुल्हन को भी अपने साथ ले लिया और मुझे वहां से भाग जाने के लिए कहा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जदिया थाना में केस दर्ज हुआ है और आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. सुपौल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm