ट्रक चलाते वक्त गुटखा खाने लगा चालक, अनियंत्रित हुई गाड़ी तो बाइक सवार को रौंदा :
सुपौल के करजाईन बाजार स्थित डाकघर के समीप शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने मोतीपुर पंचायत के फकीरना वार्ड 11 निवासी विंदेश्वरी मेहता (50 वर्ष) को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार गया। ट्रक करजाइन बाजार निवासी मालिक रामदेव मेहता के घर के पास खड़ी कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी अनुसार, भीमनगर की तरफ से आ रही ट्रक ने डाकघर के पास फकीरना की तरफ से पल्सर बाइक पर आ रहे विंदेश्वरी मेहता को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि घटना ट्रक चालक की लापरवाही का नतीजा है। चालक बीच बाजार में हाई स्पीड में ट्रक चला कर गुटखा खा रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जा में ले लिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजन व लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया एवं नारेबाजी करने लगे। विरोध प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। जहां प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने एवं दोषी चालक को गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे मृतक की पत्नी नीतू देवी, 18 वर्षीय पुत्र लोमश कुमार और 17 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार व एसडीपीओ सुरेंद्र मंडल के आश्वासन पर जाम खुलवाया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक एनएच 106 पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। जाम के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm