पत्नी की चिता ठंडी होने से पहले पति ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या:
बिहार बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के ढकना गांव में पत्नी की चिता ठंडी होने से पहले पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. मृत युवक की पहचान ढकना गांव निवासी नागेश्वर यादव के पुत्र हीरालाल यादव के रूप में हुई है. करीब चौबीस घंटे पहले यानि गत 13 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे मृतक की पत्नी सिंकी देवी ने घरेलू कलह में घर के कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद से वह घर छोड़कर फरार रह रहा था. मृतका सिंकी कुमारी के शव का पोस्टमार्टम के बाद ढकना घाट पर ही अंतिम संस्कार भी हुआ. लेकिन पति की अनुपस्थिति में ससुर नागेश्वर यादव ने ही मुखाग्नि दी.अंतिम संस्कार खत्म होने के कुछ देर बाद ही मंगलवार की देर शाम ढकना गांव में धनेश्वर यादव के बगीचा स्थित अमरूद पेड़ में साड़ी की पट्टी के फंदे से हीरालाल यादव का लटकता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा. पत्नी के बाद पति द्वारा भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के बाद तनाव में पति ने भी घातक कदम उठाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली होगी. इधर घटना की सूचना पर मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार, अवर निरीक्षक मो एजाज अहमद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू की.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm