स्कूल जा रहे तीन दोस्त अचानक हुए गायब :
नालंदा के बिहारशरीफ से तीन स्कूली छात्र पिछले दो दिन यानी 13 जनवरी से लापता हैं। तीनों अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन, स्कूल नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन मिले नहीं। अब परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघड़ा सराय मोहल्ले का है। लापता बच्चों की पहचान सोहनलाल के पुत्र यशराज, हरवन गुप्ता के पुत्र वरुण कुमार एवं शंभू रजक के पुत्र साहिल कुमार है। यशराज सातवीं, साहिल कुमार पांचवी, जबकि वरुण कुमार नौवीं कक्षा का छात्र है। तीनों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच है।इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्य सड़क और गलियों में लगे सीसीटीवी में बच्चों का घर से निकलते और स्कूल जाते हुए फुटेज कैद हुए हैं। इसमें बच्चे दिख रहे हैं कि तीनों एक साथ मोहल्ले की गलियों से निकल रहे। मुख्य सड़क पर आकर एक ई-रिक्शा के पास कुछ देर बातचीत करते हैं। उसके बाद उस पर सवार हो जाते हैं। इसके बाद ई- रिक्शा फोरलेन एनएच-20 की ओर निकल जाता है। इधर, लापता बच्चों के दोस्त ने बताया कि तीनों घर से कैश लेकर निकले हैं। यशराज अपनी बहन के मनी बैंक से रुपए लेकर गया है। रकम करीब 25 हजार है। वहीं साहिल और वरुण सात सौ और दो हजार रुपये लेकर घर से निकले हैं। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, साठोपुर के वरीय शिक्षक शिवबालक चौहान ने बताया कि यशराज अपने घर पर एक चिट्ठी छोड़ गया था। इसपर लिखा था कि वह घर से जा रहा है क्योंकि उसे उसके पिता बहुत पीटते हैं। उसकी बहन स्कूल आई थी और वह चिट्ठी दिखा रही थी। हालांकि परिजन इन सभी बातों से इनकार कर रहे हैं।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm