बेकाबू पेट्रोलिंग वाहन साइकिल सवार और ठेले से टकराया, घटना CCTV में कैद :
वैशाली जिले के हथसारगंज ओपी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के बेकाबू होने से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया। हादसे में एक साइकिल सवार राजेश कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन ने सड़क मोड़ पर अवैध तरीके से खड़े एक ठेले को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, पुलिस वाहन जैसे ही चालू हुई चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन तेज रफ्तार में साइकिल सवार राजेश कुमार से टकराई, जिससे वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया और प्राथमिक उपचार करवाया। राजेश को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद, पुलिस वाहन बिना रुके आगे बढ़ा और सड़क के मोड़ पर अवैध तरीके से खड़े एक ठेले से टकरा गई। ठेले को टक्कर मारने से आस-पास मौजूद दुकानदार और स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस वाहन को घेर लिया।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पुलिस वाहन तेज रफ्तार में चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। वहीं, सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।हालांकि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुलिस की लापरवाही और सड़क पर अवैध रूप से खड़े ठेले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm