सुदेश महतो की पार्टी को लगा झटका, नीरू शांति ने आजसू से दिया इस्तीफा:
सुदेश महतो की आजसू को झटका लगा है. पार्टी की महिला नेता नीरू शांति भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वह पार्टी की लोहरदगा विधानसभा प्रभारी थीं. चर्चा है कि वह जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकती हैं. लोहरदगा के विधायक रहे स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी इस बार लोहरदगा से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं थीं. चुनाव में वह हार गईं थीं. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को भेज दिया है. नीरू ने कहा कि वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद भविष्य के संबंध में निर्णय लेंगी.पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने पार्टी से मिले मान-सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया है. साथ ही सुझाव दिया है कि पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को अपनी बोली, बात-व्यवहार व लेखनी में भद्रता और सौम्यता लाने का प्रशिक्षण दिया जाये.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm