Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी पटना-आरा-सासाराम फोरलेन :

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:18 am

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी पटना-आरा-सासाराम फोरलेन :
बिहार में पटना-आरा-सासाराम फोरलेन ग्रीनफील्ड एनएच-119ए का विस्तार वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे तक किया जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार के आग्रह पर एनएचएआइ डीपीआर बनवाने की तैयारी कर रहा है. इस ग्रीन फील्ड सड़क निर्माण का टेंडर जारी हो गया है और निर्माण एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस सड़क के लिए चयनित एजेंसी को ढाई साल में निर्माण पूरा करना होगा और 15 साल तक इसकी देखभाल करनी होगी. इस सड़क को हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक कार्य विभाग (डीइए) की मंजूरी मिली है. ऐसे में इस सड़क का निर्माण इस साल मई तक शुरू होकर वर्ष 2028 तक पूरा होने की संभावना है. इसके बनने से तीन जिले पटना, भोजपुर और रोहतास के लोग सीधे लाभान्वित होंगे. सड़क बनने के बाद पटना से लखनऊ और वहां से दिल्ली की तरफ जाने और वहां से लौटने वालों के लिए सुविधा बढ़ेगी. इस परियोजना में आरा शहर के लिए एक रिंग रोड का एक हिस्सा भी बनेगा. इससे आरा का ट्रैफिक भी बेहतर होगा.