1094 करोड़ की लागत से बनेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, जल्द शुरू होगा काम :
भागलपुर ईसीएल राजमहल से आने वाले कोयला के रैक को नार्थ बिहार के किसी भी कोने तक पहुंचाने के लिए 1094 करोड़ से बनने वाले इकोनॉमिक-कॉरिडोर की फाइल केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेज दी गयी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल से पास होने के बाद योजना पर काम शुरू हो जायेगा. इसके पहले जमालपुर तक 53 किलोमीटर एरिया में तीसरी लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. कुछ दिन पहले इस योजना के लिए बनी 1893 करोड़ की योजना को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया था लेकिन रेलवे बोर्ड की बैठक में यह कह कर वापस कर दिया था कि राशि को कम कर के स्टीमेट बनाया जाये. वापस करने के बाद भागलपुर ने फिर से स्टीमेट तैयार कर के योजना बनायी और उसे तैयार कर बोर्ड को भेजा था, बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी.ईसीएल राजमहल से आने वाले कोयले के रैक को उत्तर बिहार के किसी भी कोने तक पहुंचाने में काफी समय लगता है. सवारी ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण कोयले के रैक को कई स्टेशनों में रोका जाता है. भागलपुर से जमालपुर तक कोयले के रैक की आवाजाही के मद्देनजर इकोनॉमिक-कॉरिडोर के भागलपुर से जमालपुर तक 53 किलोमीटर एरिया में तीसरी लाइन बिछायी जायेगी. इसके लिए सर्वे का काम पहले चरण में ही पूरा कर लिया गया था. अभी मुंगेर के रास्ते कोयले का रैक जाता है. इस रेलखंड में अभी दो ही लाइन बिछी है. तीसरी लाइन होने से कोयला निर्बाध रूप से आने-जाने लगेगा. इससे रेलवे को राजस्व का फायदा होगा और समय पर कोयला जगह पर पहुंचेगा. इस योजना से रेलवे को काफी फायदा मिलेगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm