बिहार में दारोगा को ही मार दिया चाकू :
लहेरियासराय बस स्टैंड में दो गुटों के बीच हो रहे मारपीट में पुलिस को बीच बचाव करना महंगा पड़ गया। बदमाशों के चाकू से बचाने गए दारोगा पीयूष कुमार पर ही हमला कर दिया गया। खुद दारोगा और खाजासराय निवासी सोनू कुमार जख्मी हो गए। दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि लहेरियासराय बस स्टैंड में एक युवक खाजासराय मुहल्ला निवासी अवधेश कुमार के पुत्र सोनू कुमार को तीन चार युवक घेरकर पिटाई कर रहे थे। इस दौरान उस रास्ते से गुजर रहे लहेरियासराय थाना के प्रशिक्षु एसआई पीयूष कुमार पीटे जा रहे युवक को बचाने का प्रयास कर रहे थे।घटना के संबंध में बताया जाता है कि लहेरियासराय बस स्टैंड में दो गुटों के बीच हो मारपीट में चाकूबाजी की खबर मिली थी। इसी सूचना पर लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो गुटों के बीच हो रही मारपीट में बचाव करने करने के दौरान बदमाशों ने प्रशिक्षु दरोगा पीयूष कुमार चाकू से हमला कर दिया।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm