डबल मर्डर के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ खुलासा, मृतका के पुत्र ने पीएम मोदी को लिखा पत्र :
बगहा में मां-बेटी डबल हत्याकांड का मामला एक साल पूरा हो गया, लेकिन अब तक हत्या मामले का गुथी सुलझाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. पुलिस ने हत्या मामले में दो दो बार एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर जांच की थी. इस घटना की जांच-पड़ताल के बाद भी अब तक खुलासा नहीं हो सका. मृतका के पुत्र ने एसपी समेत पुलिस के आला पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. इसके साथ ही पीएम मोदी को पत्र भेजकर न्याय मांगा है. बतादें कि पिछले साल 16 जनवरी की सुबह पठखौली थाना क्षेत्र स्थित बगीचा टोला में शोभा तिवारी (45) और उनकी शादीशुदा बेटी खुशबू तिवारी (25) की बेरहमी से हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने की नियत से शवों को जला दिया गया था. हालांकि अपराधियों ने शव को जलाने के लिए लकड़ी का प्रयोग नहीं किया था, बल्कि केमिकल का प्रयोग किया था. जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की . एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया गया, लेकिन एक साल बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं .खुशबू का जन्मदिन 2 जनवरी को था . परिवार ने इस दिन पार्टी मनाई थी . लेकिन जन्मदिन के 13 दिन बाद ही उसकी और उसकी मां की हत्या कर दी गई. बगहा पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला. एसआईटी ने वैज्ञानिक अनुसंधान और सभी संभावित दृष्टिकोणों से जांच की, लेकिन अपराधियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई. हालांकि इसे लेकर शोभा तिवारी का भाई संतोष तिवारी ने न्याय की गुहार लगाते हुए 3 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र भी लिखा.एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा, “यह मामला बहुत चुनौतीपूर्ण है. पुलिस की टीमें दिन-रात जुटी हैं. हालांकि, अपराधी अब तक हमारी पकड़ से बाहर हैं. हम जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे. इधर संतोष तिवारी का कहना है कि वे कई बार पुलिस और जनप्रतिनिधियों से मिले, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm