प्रयागराज महाकुंभ में छाए हरियाणा के IIT वाले बाबा से पिता की अपील:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में चर्चा का विषय बने हुए आईआईटियन बाबा अभय सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता झज्जर न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं। पिता करण ग्रेवाल का कहना है कि अभय सिंह बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। स्थानीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के बाद अभय सिंह ने दिल्ली से आईआईटी के एग्जाम की कोचिंग ली थी। इसके बाद मुंबई आईआईटी से कोर्स किया। इसके बाद उसने मास्टर्स आफ डिजाइनिंग का कोर्स भी किया।इतना ही नहीं अभय सिंह ने देश की राजधानी दिल्ली और कनाडा में भी प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी की। मगर उसके बाद वह कनाडा छोड़कर वापस से भारत लौट आया। देश वापस लौटने के बाद अभय सिंह सर्दियों में मनाली, शिमला, हरिद्वार समेत कई अन्य जगहों पर घूमता फिरता रहता था। पिता करण ग्रेवाल का कहना है कि उनकी बाबा अभय सिंह से करीब 6 महीने पहले बात हुई थी। उसके बाद से ही वह परिवार से दूरी बनाए हुए हैं।करण ग्रेवाल का कहना है कि वह और उनके परिवार चाहते हैं कि बाबा अभय सिंह वापस घर आ जाए लेकिन वह यह भी मानते हैं कि बाबा बनने के बाद उनके बेटे का वापस परिवार में लौटना अब संभव नहीं हो सकेगा। हम आपको बता दें कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मीडिया से बात करते हुए बाबा अभय सिंह ने बताया था कि वह मुंबई से आईआईटी पास आउट है। उसके बाद से ही उनकी प्रसिद्धि सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।बाबा अभय सिंह ने बताया कि महाकुंभ में उनके बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनके बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि अभय उज्जैन कुंभ में भी गए थे। अब सोशल मीडिया पर हो कोई उनकी बात कर रहा है।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm