झारखंड के सभी घरों में वर्ष 2025 में स्मार्ट मीटर लग जाएंगे :
इस वर्ष झारखंड के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने यह काम शुरू कर दिया है. दूसरे चरण में 13.41 बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. इसमें ज्यादातर शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता हैं. रांची और धनबाद में पहले से ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है. रांची में 3.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है, जिसमें 3 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. वहीं, धनबाद में एक लाख घरों में मीटर लगाना है, जिसमें 75 हजार घरों में मीटर लग चुके हैं. दूसरे चरण में रांची व धनबाद में भी 40-40 हजार अतिरिक्त उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाये जायेंगे. केंद्र सरकार की आरडीएसएस स्कीम के तहत राज्य भर के सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जाने हैं. राज्यभर में 46.48 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं.स्मार्ट प्रीपेड मीटर को एक्यूरेट रीडिंग के लिए जाना जाता है. उपभोक्ता जितनी बिजली खपत करना चाहते हैं, उसकी एक अनुमानित राशि पूर्व में ही री-चार्ज कराके जमा कर सकते हैं. वे जेबीवीएनएल की वेबसाइट अथवा कंज्यूमर सेल्फ केयर ऐप में जाकर लाइव खपत, लोड आदि की जानकारी ले सकते हैं. यदि उपभोक्ता कहीं बाहर जा रहे हैं, तो वह वेबसाइट पर इसकी सूचना देकर अपनी बिजली आपूर्ति बंद करा सकते हैं अथवा मेन स्विच ऑफ करके जा सकते हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm