ग्रेट खली से एक इंच लंबे हैं बिहार के बिग मैन, दुकानों में हिमांशु के नाप के जूते नहीं मिलते - गया के हिमांशु सिन्हा बिहार के बिग मैन हैं. इनकी लंबाई देख देखने वाले देखते रह जाते हैं. दुकानों में नाप के जूते नहीं मिलते.आज हम बिहार के एक ऐसे युवा की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्हें ‘द ग्रेट खली ऑफ बिहार’ कहा जाता है. इस युवा का नाम हिमांशु सिन्हा है जो बिहार के गया जिला के रहने वाले हैं. इनकी पहचान इनकी लंबाई है. हिमांशु सिन्हा ग्रेट खली से एक इंच लंबे है लेकिन वजन में उनसे कम हैं. इनकी लंबाई 7 फुट 2 इंच है. इनकी उम्र महज 22 वर्ष है और वजन 140 किलो के करीब है.हिमांशु सिन्हा गया के मानपुर सीताकुंड में चामुंडा मंदिर के समीप फिलहाल निवास करते हैं. हिमांशु 22 वर्ष के हैं और फिलहाल बाउंसर का काम करते हैं. अपनी लंबाई के कारण कई तरह की मुश्किलों से दो-चार होना पड़ता है. हिमाशु के लंबाई की वजह से दुकानों में उनके नाप के जूते नहीं मिलते, क्योंकि ये 15 नंबर के जूते पहनते हैं. उनके माप के 4 एक्स एल कपड़े भी नहीं मिलते, बमुश्किल से ऑनलाइन मंगवाते हैं.पिछले छह सालों से बस या ट्रेन में यात्रा नहीं की, हिमांशु बताते हैं कि इस लंबाई में ट्रेवल करना थोड़ा मुश्किल होता है खासकर चार पहिया वाहन में लेकिन एडजस्ट करना पडता है. पिछले 6 सालों से हिमांशु ने बस या ट्रेन में यात्रा नहीं की है. यह बचपन से ही हेल्दी थे और लंबे ज्यादा होने लगे थे. चौथी क्लास से ही उनकी लंबाई ऐसी बढ़ने लगी थी.विलेन के अवतार में दिखना चाहते हैं फिल्मों में, बिग मैन हिमांशु सिन्हा के आदर्श बिग बॉस यानि महान सिने स्टार अमिताभ बच्चन हैं. अमिताभ बच्चन की तरह ये एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं. मेरी भी ख्वाहिश है कि मैं फिल्मी दुनिया में आऊं. हमारा मानना है कि उन्हें हीरो का रोल बड़ी मुश्किल से मिल सकता है, लेकिन कम से कम विलेन का रोल आसानी से मिल सकता है. बताते हैं, कि विलेन के रोल से ही सही पर फिल्मी दुनिया में कुछ करना चाहते हैं.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm