भाई ने चचेरे भाई को काट डाला, जानिए हत्या के पीछे की वजह ,पलामूः अंधविश्वास में एक भाई ने अपने चचेरे भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव की है.राजहरा गांव के साहिल चौहान आरोही चौहान के परिवार के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है. दोनों आपस में चचेरे भाई हैं. कुछ दिनों पहले साहिल चौहान के भांजी की मौत हो गई थी. मौत का कारण साहिल रोहित चौहान के परिवार को मानता था. शुक्रवार की देर रात साहिल और रोहित के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई.इसी कहासुनी में साहिल चौहान ने रोहित चौहान पर टांगी से गंभीर रूप से वार किया. इस घटना में रोहित चौहान गंभीर रूप से जख्मी हुए, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.नया बाजार के थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि अंधविश्वास में साहिल चौहान ने रोहित चौहान की टांगी से हत्या कर डाली है. पुलिस ने साहिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है एवं आगे की छानबीन कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. हाल के दिनों में आरोपी की भांजी की मौत हुई थी. जिसके बाद अंधविश्वास में यह विवाद और बढ़ गया था. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन घर पहुंच गए हैं एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई
Thu 23rd Apr 2026, 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य
Thu 23rd Apr 2026, 12:26 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे
Thu 23rd Apr 2026, 12:25 pm