एसपी ने थानेदार को किया निलंबित :
बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने चरस के साथ जिन तस्करो को डेढ़ साल पहले गिरफ्तार किया था उसमें से एक को पुलिस ने कोर्ट में पहचानने से ही इनकार कर दिया. जिसका फायदा मोटरसाइकिल चलाने वाले चरस तस्कर को मिला. वहीं चरस तस्कर को पहचानने से इनकार करने वाले थानाध्यक्ष को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित करते हुए उनके द्वारा अर्जित संपत्ति की जांच करने का आदेश दे दिया है. एसपी के इस सख्त कदम से मोतिहारी के कई थानेदारों की रात की नींद उड़ गई है.दरअसल रामगढ़वा के तत्कलीन थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने डेढ़ साल पहले मोटरसाइकिल सवार तीन तस्करो को गिरफ्तार किया था. तीनो में से दो के पीठ पर चरस से भरा बैग था जबकि एक मोटरसाइकिल चला रहा था. तीनों तस्कर को तत्कालीन थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने ना सिर्फ गिरफ्तार किया था बल्कि वो खुद इस एफआईआर के सूचक भी थे. मामला मोतिहारी के सिविल कोर्ट में चल रहा था. कोर्ट में NDPS act के तहत रामगढ़वा थाना में दर्ज कांड संख्या 277/23 केश के सुनवाई के दौरान पांच माह पहले सूचक इंद्रजीत पासवान का बयान हुआ था. जिसमें उन्होंने दो तस्करों को तो पहचान लिया था पर एक तस्कर को नहीं पहचान सके थे. जो अब इंद्रजीत पासवान के निलंबन का कारण बना है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm