गिरिडीह: शहर के लिए जीवनदायनी माने जाने वाली उसरी नदी लगातार प्रदूषित हो रही है. बालू का उठाव और फैक्ट्री के साथ-साथ शहर की गंदगी इसी नदी में मिल रही है. ऐसे में इस नदी को बचाने के लिए गिरिडीह शहर के लोग एकजुट होकर लगातार काम कर रहे हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए उसरी महोत्सव मनाया जा रहा है. तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है.गिरिडीह के जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, डीएफओ मनीष तिवारी और एसडीएम श्रीकांत विस्पुते ने महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान डीसी ने बताया कि उसरी नदी को लेकर कई योजना तैयार की गई है. सीसीएल और वन विभाग भी इसमें लगा हुआ है. सीसीएल यहां चैकडैम बनाने वाला है. प्रारंभिक साफ-सफाई भी एक दो महीने में दिखेगी. वहीं, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने भी उसरी रिवर फ्रंट की बात कही है. उन्होंने बताया है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट को सरकार लेकर आने वाली है.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि नदी को प्रदूषण से बचाना है और हम सभी को इसके लिए जागरूक होना ही पड़ेगा. नदी संरक्षित रहेगी तो समाज का ही फायदा है.एसडीएम श्रीकांत ने कहा कि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना राजनीतिक मुद्दा बना. ऐसे में हम सभी को नदी बचाने के लिए आगे आना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि गिरिडीह में जिस तरह से लोग इस मुद्दे में एक हो रहे हैं वह सही है. बाकी प्रशासन भी इस अभियान के साथ खड़ी है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm